पत्थलगांव: कुनकुरी में हाथियों के दल ने रात में घर पर बोला धावा, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान
पत्थलगांव। वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुनकुरी घुतरा में इन दिनों 11 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। सोमवार रात हाथियों के दल ने गांव में एक ग्रामीण के घर की ओर रुख कर दिया और घर पर धावा बोल दिया। हाथियों को घर के नजदीक देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि हाथियों ने घर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता