सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से भेंट कर आवेदन पत्र सौंपा
सिमडेगा नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों के द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गुलदस्ता एवं साल ओढ़कर उनका स्वागत किया और मौके पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर आवेदन दिया ।जिस पर उन्होंने कहा कि प्रथम बोर्ड की बैठक के पश्चात समाधान होगा।