पीरो: पीरो में सहयोग शिविर में मिले आवेदनों का होगा त्वरित समाधान
Piro, Bhojpur | Jun 3, 2026 बिहार सरकार की नई पहल के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का जल्द ही समाधान किया जाएगा। बुधवार की शाम 5:00 के करीब अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आम लोग अपनी समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज करा रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।