बागपत: पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने आए शामली के भोले को बुढ़सैनी मार्ग पर सोते समय सांप ने डसा
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2026 शामली जनपद निवासी भोला दीपक ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय भोला मोहित को बुढ़सैनी मार्ग पर सोते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही साथी कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। साथी कांवड़िए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे एंटी स्नेक वेनम की 12 डोज दीं।