अतरी: अतरी थाना परिसर में हज़ारों लीटर शराब की गई विनष्ट
अतरी थाना परिसर में मंगलवार को उत्पाद विभाग द्वारा जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग के एएसआई अंजन कुमार, अतरी सीओ दिलीप कुमार, अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल तथा गेहलौर थाना के सब-इंस्पेक्टर मनोज सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसकी जानकारी उत्पाद विभाग के एएसआई अंजन कुमार ने दी है।