बाह: विप्रावली गांव में खेत में चारा काटते समय किसान की सांप के काटने से हुई मौत
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव विप्रावली में मंगलवार सुबह चारा लेने खेत पर गए किसान राजपति जाटव (पुत्र चौखेलाल जाटव) को सर्प ने डस लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बायगीरो के पास ले गए, लेकिन सुधार न होने पर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मंगलवार शाम करीब 7 मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में