बाह: नंदगवां तिराहे पर ऑटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थाना पिनाहट क्षेत्र के नंदगवां तिराहे पर सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे ऑटो चालकों में सवारियां बिठाने को लेकर जमकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और नशे में धुत ऑटो चालकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुई मारपीट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान झगड़े