बाह: बटेश्वर में धर्मराज के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, मिट्टी के ढहने से मां की मौत, पत्नी, बेटी व भांजी घायल
मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे कस्बा बटेश्वर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पंजाया मोहल्ला निवासी धर्मराज की मां इंद्रवती (58), पत्नी आरती (30), पुत्री नव्या (12) और भांजी अंजली (10) घर के सामने बने मिट्टी के टीले से मिट्टी खोद रही थीं। अचानक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और चारों उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों में चीख-पु