बाह: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भदरौली रोड से किया गिरफ्तार
थाना पिनाहट क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को भदरौली रोड से गिरफ्तार किया गया है। थाना पिनाहट पुलिस गश्त कर रही थी इस दौरान सूचना प्राप्त हुई की छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त भदरौली रोड पर मौजूद है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया।