बाह: गांव क्वारी में बंद मकान में हुई,चोरी पुलिस जांच में जुटी
थाना बाह के गांव क्वारी का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक बंद मकान में चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि वह आगरा में नौकरी करता हैं और जब अपने घर वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था, सरसों की बोरियां गायक थी, और अलमारी में रखा ज्वेलरी का सामान भी गायब था, इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।