भुसवर पंचायत वार्ड- 5 में मंगलवार को हुई अगलगी में 13 घर जलकर खाक हो गए। वहीं 4 बकरियों की जान चली गई। जबकि एक गाय और बचाव में जुटे दो लोग जख्मी हो गए। घर के भीतर रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, रुपये आदि जलकर खाक हो गए हैं। मौके पर सीओ रंधीर रमन ने पहुंचकर जायजा लिया।