विभूतिपुर: विभूतिपुर के चकहबीब में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की समारोह पूर्वक मनाई गई जयंती
ग्राम पंचायत राज चकहबीब के मुखिया राम सेवक साह के आवासीय परिसर में समारोह पूर्वक भारतीय संविधान के रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता मुखिया राम सेवक साह एवं संचालन राम ललित पासवान कर रहे थे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल उपस्थित हुए।