देवघर: चांदन थाना क्षेत्र के चांदन बाजार में अज्ञात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
चांदन थाना क्षेत्र के चांदन बाजार में अज्ञात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया, घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया है, परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र यादव अपने बाइक से बाजार आए थे और बाजार में खरीदारी करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे, अभी अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया, पुलिस जांच कर रही है।