मसूरी के होमस्टे में दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के एक निजी होमस्टे में दिल्ली निवासी 27 वर्षीय महिला, पी. राधा गायत्री, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई हैं। मृतक महिला गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थीं और अपने पति, सौम्या श्रीचरण (जो पुणे में आईटी प्रोफेशनल हैं), के साथ छुट्टियां बिताने आई थीं।