अवैध निर्माण पर MDDA का कड़ा प्रहार; सहसपुर से मसूरी रोड तक चला प्रशासन का बुलडोजर
देहरादून: राजधानी में अवैध निर्माण और बिना अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सहसपुर के शेरपुर से लेकर मसूरी रोड स्थित कोलूखेत क्षेत्र में टीम ने व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भू-माफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण या निवेश से पूर्व उचित स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित है।