कालापीपल: कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने किसानों की फसलों के दाम को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल पा रहे हैं किसान आज खून के आंसू रोने पर मजबूर है। सरकार ने कहा था एक जिला एक उत्पादन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।