उज्जैन शहर: थाना कोतवाली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध की जुआ एक्ट के तहत् कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया हुआ है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशलपुरा में पुराने पड़े खंडहर मकान में कुछ लोग ताश के पत्ते व रुपए से हार-जीत का दावा लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की तस्दीक पर कोतवाली पुलिस ने 12 आरोपी दबोचे की कार्रवाईं।