उज्जैन शहर: माकड़ौन से उज्जैन आ रहे युवक को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हुई मौत
महाकाल मंदिर में निजी सुरक्षा कंपनी में काम करने वाले विकास भाटी की सड़क हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है कि विकास उज्जैन जिले की माकड़ोन तहसील का रहने वाला है। आज सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर उज्जैन आ रहा था तभी रास्ते में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई