उज्जैन शहर: श्रावण महोत्सव को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाकाल मंदिर के पास के रेस्टोरेंट से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल
श्रावण माह 22 जुलाई से शुरू हो रहा है श्रावण माह में धर्म नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके इस हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने महाकाल मंदिर क्षेत्र मे होटल हरिसिद्धि रेस्टोरेंट, मयूर रेस्टोरेंट व अन्य से खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए भोपाल लैब भेजे है।