डीग के ऐतिहासिक जलमहल प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगोत्सव संपन्न हुआ।गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के मुख्य आतिथ्य में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।