Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

उप तहसील जारगा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, खान सूरजापुरा बनी चैंपियन जारगा (धौलपुर)। उप तहसील जारगा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। फाइनल मैच में खान सूरजापुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर सीकरी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से 41 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में फतेहपुर सीकरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन खान सूरजापुरा के गेंदबाजों के सामने उसकी पूरी टीम महज 79 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान सूरजापुरा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में बसेड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम बिहारी गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। आयोजन से प्रभावित होकर उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की तथा अगले वर्ष आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान छतर सिंह परमार ने की, जबकि मनोज शर्मा (कटलपुरा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बॉबी शर्मा, भूदेव परमार, अनुपम शर्मा, धर्मा परमार, बॉबी परमार, शैलेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, अटल बिहारी गोयल, मनोज पहाड़िया, सोनू गोयल, विजय शर्मा, संतोष शर्मा, बंटी कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। देर रात तक चले इस रोमांचक फाइनल मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

Weir, Bharatpur | Jun 21, 2026

MORE NEWS

उप तहसील जारगा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, खान सूरजापुरा बनी चैंपियन
जारगा (धौलपुर)। उप तहसील जारगा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। फाइनल मैच में खान सूरजापुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर सीकरी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से 41 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में फतेहपुर सीकरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन खान सूरजापुरा के गेंदबाजों के सामने उसकी पूरी टीम महज 79 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान सूरजापुरा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह में बसेड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम बिहारी गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। आयोजन से प्रभावित होकर उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की तथा अगले वर्ष आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान छतर सिंह परमार ने की, जबकि मनोज शर्मा (कटलपुरा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बॉबी शर्मा, भूदेव परमार, अनुपम शर्मा, धर्मा परमार, बॉबी परमार, शैलेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, अटल बिहारी गोयल, मनोज पहाड़िया, सोनू गोयल, विजय शर्मा, संतोष शर्मा, बंटी कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। देर रात तक चले इस रोमांचक फाइनल मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।