भानपुरा: दुधाखेड़ी गांव से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक निकली 501 मीटर की चुनर यात्रा
दुधाखेड़ी गांव से मालवा क्षेत्र की आराध्य देवी मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा 501 मीटर लंबी चुनर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चुनर लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर मां दुधाखेड़ी माताजी को चुनर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई ।