लालगंज: शाहपुर कासिम गांव स्थित शिव कृपा इंडेन गैस एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
लालगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर कासिम गांव स्थित शिव कृपा इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय में शुक्रवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने एजेंसी संचालक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में दो लैपटॉप, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, काउंटर व जरूरी कागजात समेत अन्य सामान जल गए। नुकसान तीन से