बैतूल नगर: भडूस फोरलेन पर दर्दनाक हादसा! अज्ञात बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर,मौत के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस ने की अपील
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भडूस के पास फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहां इलाज के दौरान स