बोकारो जिले के गोमिया विधायक सह आजसू के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर लंबोदर महतो ने आज बड़ा बयान दिया है। वे जुबानी हमला करते हुए मुख्यमंत्री से कहा है कि वह पिछले 24 घंटे से कहां भूमिगत है उन्हें इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा की जा रही जांच में सहयोग करना चाहिए ना कि उन्हें भागना चाहिए।