सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी पर सोमवार दोपहर 3 बजे ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जहा बैठक में विकास खण्ड के समस्त सुपरवाइजर,सीएचओ, ए एन एम,आशा सहयोगिनीओ से विभाग के समस्त प्रोग्रामो की समीक्षा की गई। ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पोहरी अनुपम शर्मा द्वारा की गई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीक्षांत व अन्य मौजूद रहे।