करछना: बरम की मोरी के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत व साथी हुआ घायल
करछना थाना क्षेत्र के बरम की मोरी के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना अंतर्गत मिश्रपुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र कमला शंकर मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी अरुण कुमार पुत्र मास्टर राम घायल हो गया। यह दोनों सोमवार को नैनी प्रयागराज गए थे। दोपहर 3 बजे बाइक से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।