करछना: कटका गांव स्थित पुल से एक युवक ने टोंस नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित पुल पर से सोमवार सुबह 9 बजे के करीब एक युवक को टोंस नदी में छलांग लगाता देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में कूदे युवक का तलाश किया जा रहा है। फिलहाल युवक कौन है और कहां का रहने वाला है बरामद होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।