करछना: छरिबना गांव के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत, नातिन हुई घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के पूरवा खास गांव निवासी रईस अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब पत्नी अंजुमन तथा नातिन इल्मा को बाइक पर बैठ कर दावत में शामिल होने जा रहे थे। उसी दरमियान छरिबना गांव के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो हो गई। जबकि साथ में बैठी नातिन इल्मा घायल घायल हुई।