करछना: खंड विकास अधिकारी करछना का प्रादेशिक विकास सेवा संगठन का महामंत्री निर्वाचित होने पर किया गया स्वागत
करछना ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडे को प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आलोक वर्मा को हराकर हासिल किया है। सोमवार सुबह 11 बजे करछना ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक कर्मी एवं ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।