अटरू: मोठपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में 25 पेटी अवैध शराब के साथ युवक किया गिरफ्तार
Atru, Baran | Jun 15, 2026 मोठपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर देशी शराब की 25 पेटियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवकरण चौधरी ने बताया कि गत रात गश्त और नाकाबंदी के दौरान रात करीब 11 बजे गऊघाट परवन नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया।