डुमरा: सीतामढ़ी के सैकड़ों अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा देने यूपी के लिए रवाना
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी जिले से सैकड़ों छात्र-छात्राएं बस, स्कॉर्पियो एवं अन्य वाहनों से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।