गुलाना: अकोदिया थाना पुलिस ने पकड़े दो वारंटी, जिलाबदर बदमाशों के घर की चेकिंग
अकोदिया थाना पुलिस द्वारा बुधवार रात को विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की तलाश की। जिसमें पुलिस द्वारा दो स्थाई और गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा गया। वहीं थाना क्षेत्र के जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंच कर भी पुलिस ने चेकिंग की। हालांकि जिलाबदर बदमाश अपने घरों पर नहीं मिले। इस पर पुलिस ने बदमाशों के परिजन को समझाइश दी।