गुलाना: अकोदिया थाना क्षेत्र के गांवों में धार्मिक स्थलों से हटवाए ध्वनि विस्तारक यंत्र
सोमवार को अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हड़लायकलां, बोलाई, रानी बड़ोद सहित अन्य गांवों में पुलिस टीम द्वारा धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्री हटवाए। अकोदिया थाने पर पदस्थ एसआई दीपेश व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अकोदिया थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाए हैं।