गुलाना: सलसलाई थाना क्षेत्र में खामखेड़ा पिपलोदा रोड किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, जांच शुरू
सलसलाई थाना क्षेत्र में रविवार को खामखेड़ा पिपलोदा रोड किनारे एक व्यक्ति का शव मिला हैम सूचना मिलने पर सलसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। सलसलाई थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति ग्राम रंथभंवर निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पता किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई।