गुलाना: अकोदिया क्षेत्र में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से हटाए ध्वनि विस्तारक यंत्र
अकोदिया क्षेत्र में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटवाएं। दरअसल एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग पर रोक का कढ़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। जिस पर शनिवार को कार्रवाई की गई।