गुलाना: गुलाना पुलिस चौकी क्षेत्र में पंपापुर कंजर डेरे के पास मिली एक व्यक्ति की लाश, पुलिस द्वारा की जा रही मामले की जांच
गुलाना पुलिस चौकी क्षेत्र के पंपापुर कंजर डेरे के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। मामले की सूचना लगने पर सलसलाई थाना टीआई जनक सिंह रावत, गुलाना पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छगनलाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी गुलाना के रूप में हुई है।