गुलाना: ग्राम खेड़ावद में रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम खेड़ावद में रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में सलसलाई थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सलसलाई थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गिरजाबाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि घनश्याम मालवीय ने रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर उसकी साथ मारपीट की।