श्योपुर: नपाध्यक्ष के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में वाटर कूलरों का निरीक्षण, 5 नए वाटर कूलर लगाए गए
श्योपुर। गीष्मकाल में शहर के नागरिकों को शीतल पेयजल पीने को मिले सके इसलिये नगरपालिका अध्यक्षा रेनू सुजीत गर्ग के निर्देश पर बुधवार शाम 4 बजे अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, सीएमओ राधेरमन यादव, जलकार्य समिति अध्यक्ष विष्णु पाराशर सहित दल के साथ संयुक्त रूप से नगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया है।