श्योपुर: आदिवासी बालिका दुर्घटना मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, आरोपी ड्राइवर पर धाराएं बढ़ाने की मांग
श्योपुर। विगत दिनों मेला देखकर घर लौट रही आदिवासी बालिका के दुर्घटना मामले में बुधवार को शाम 6:30 बजे कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ हिट एंड रन की धाराएं बढ़ाने और घायल बालिका के इलाज हेतु 30 लाख रुपए सहायता राशि देने की मांग की है।