बरहरुवा: रेलवे कर्मचारी की हत्या कर शव चावलछल्ला रोड किनारे फेंका, पुलिस जांच में जुटी
बरहरवा थाना पुलिस ने बुधवार को बरहरवा थाना क्षेत्र के चावल छल्ला मुख्य पथ आम पेड़ के समीप से एक तकरीबन 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान चंदन बेसरा पिता बड़का बेसरा ग्राम कलाई डांगा थाना फरक्का के रूप में की गई। जो पूर्व रेलवे मालदा डिविजन के बिंदु पाडा में इंजीनियरिंग विभाग के टीम 01 के पद पर कार्यरत थे।