कोल: पहलगाम घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने जामा मस्जिद से निकाला कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध देश भर में बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात्रि कोतवाली नगर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद से कैंडल मार्च निकाला है। यह कैंडल मार्च कांग्रेस नेता सलमान के नेतृत्व में निकल गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर और कैंडल लेकर मार्च निकाला।