कोल: बझेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बाप-बेटे पर चाकूओं से किया हमला, पुलिस ने 3 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 बझेड़ा में दबंग ने पुरानी रंजिश के चलते बाप बेटों पर चाकुओं से हमला किया है। शहर निवासी इमरान ने बताया कि गुरुवार को उनके गांव में फातिहा का प्रोग्राम था। उनका भाई आरिफ और उनके पिता कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बाप बेटों को पकड़ लिया और चाकू बाज़ी कर दी।