कोल: पुलिस लाइन में ऑपरेशन जागृति फेस 4 के तहत परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग से दो परिवारों को टूटने से बचाया गया
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में ऑपरेशन जागृति फेस 4 के तहत परिवार परामर्श केंद्र पर पुलिस द्वारा काउंसलिंग के बाद थाना अकराबाद क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों के परिवार को टूटने से बचाया पुलिस के द्वारा दोनों बहनों के ससुराल पक्ष को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई काफी समय से दोनों बहनों के पतियों से चल रहे मन मुटाव को दूर कराया।