कोल: पहलगाम घटना के विरोध में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने निकाला कैंडल मार्च
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 पहलगाम में हुई घटना के बाद देश पर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। देशभर के लोग इस आतंकी हमले की निंदा कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार शाम नगर निगम में अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है। इस कैंडल मार्च के दौरान अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों ने 2 मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी है।