हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, दो पर मुकदमा दर्ज
सैदनंगली क्षेत्र के पंडका गांव में 24 वर्षीय युवक काविन्द्र पुत्र कल्लू सिंह का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने गाँव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, काविन्द्र शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर पर था। आरोप है कि गांव निवासी अरुण और अरविंद।