भोरे: सिसई में भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण रहे मौजूद
भोरे प्रखंड क्षेत्र के सिसई में सोमवार की सुबह 9:00 बजे भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगीत गया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के वीर गाथाओं को भी याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।