भोरे: सिसई बाजार स्थित इंडस टावर से लिथियम बैटरी की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई बाजार स्थित इंडस टावर के लिथियम बैटरी की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में टावर के टेक्नीशियन जहानाबाद जिले के मखदूम सराय थाना क्षेत्र के नेर गांव निवासी अभिनंदन आनंद ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि बीते 26 दिसंबर को टावर की लिथियम बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली।