जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की बैठक मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। निदेशक, जनगणना कार्य, श्री बिष्णु चरण मल्लिक ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में किए गए कार्यों तथा दूसरे चरण में प्रस्तावित जनसंख्या गणना की तैयारियों, कार्यप्रणाली, समय-सारणी, प्रशिक्षण एवं डिजिटल व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना कार्य को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराएं तथा इसमें लगाए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय पर उपलब्ध कराया जाए।
#census2027 #census2027raj
1.4k views | Rajasthan, India | Oct 7, 2026