बदायूं: मनसा नगला गांव के निकट जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 21, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के मनसा नगला गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार काबड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें प्रदीप, आकाश, आयुष तीन काबड़ियां घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों कावड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार 1:30 बजे के आसपास प्रदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।